Breaking News

मुलायम सिंह की अगुवाई में बनेगा, बीजेपी के खिलाफ नया विकल्प- लोकदल

mulayamलखनऊ,  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद लोकदल अब मुलायम की अगुवाई में भाजपा के खिलाफ नया विकल्प तैयार करने में जुट गया है। पार्टी का मानना है कि हर चुनाव में विपक्ष के बिखराव का फायदा भाजपा को मिल रहा है।

 

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा, मुलायम सिंह की अगुवाई में लोकदल भाजपा के खिलाफ एक नया विकल्प तैयार करेगा, जिसमें प्रदेश के सभी प्रमुख विपक्षी दल शामिल होंगे। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि विपक्ष का बिखराव हर चुनाव में भाजपा को जीत की ओर ले जा रहा है। इसीलिए आज प्रदेश के सभी विपक्षी दलों को संगठित होकर मजबूती से भाजपा के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। समीक्षा बैठक शनिवार को हुई, जिसमें लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह की संस्तुति से प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई और प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. सिंह कुशवाहा को नई कार्यकारिणी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बदायूं के दातागंज विधानसभा सीट से लोकदल के प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन सिंह को लोकदल युवा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *