Breaking News

मुसलमानों को समाजवादी पार्टी पर भरोसा है-मुलायम सिंह यादव

MulayamSinghलखनऊ, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि मुसलमानों को भरोसा आज भी उनकी पार्टी पर है। यादव आज यहां ष्मुलायम संदेश यात्रा को रवाना करने से पहले कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। यादव ने कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुलायम संदेश यात्रा के दौरान महिलाओं की संख्या कम होने से नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और मुसलमानों को पार्टी से जोडना है। मुसलमान कभी उनकी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे। दूसरी पार्टी के मुसलमान नेता भी उनके खिलाफ नहीं बोलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने मस्जिद गिरायी तो मुसलमानों ने सपा पर भरोसा जताया और उनकी सरकार बनवा दी। मुसलमानों का भरोसा सपा पर है।  सपा प्रमुख ने कहा कि अयोध्या में हमने किसी को नहीं मरवाया फिर भी उनके खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया। उन्होंने कहा सदन में उनसे पूछा गया कि सरकार कैसी चल रही है। सरकार के कार्याें की तारीफ हर तरफ हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किये गये वायदे पूरे किये गये हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *