Breaking News

मेट्रो ट्रेन का श्रेय लेने के लिए भाजपा बेताब

metroकानपुर, मेट्रो का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी सपा व भाजपा अलग-अलग तरह से शहरवासियों को यह बताने में जुटी हैं कि कानपुर में मेट्रो बनना हमारी मेहनत का नतीजा है। सपा जहां कार्यक्रम स्थल को सपामय बनाने में जुटी है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी चार अक्टूबर को जगह-जगह मिठाईयां बाटकर मेट्रो दिवस मनाने का फैसला लिया है। शहर में मेट्रो का शिलान्यास चार अक्टूबर को सूबे के मुखिया अखिलेश यादव केन्द्रीय मंत्री वैंकेया नायडू व सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी करेंगे। इसके बाद से शहर की यह बहु प्रतीक्षित परियोजना काम करना शुरू कर देगी। लेकिन इस योजना का श्रेय लेने के लिए सत्ताधारी पार्टी सपा व भाजपा दोनों आमने-सामने है। यह अलग बात है कि भाजपाइयों को कार्यक्रम स्थल पालिका स्टेडियम व उसके आस-पास मेट्रो के स्वागत के लिए होर्डिंग व बैनर की जगह नहीं मिल पा रही है। लेकिन दोनों अपने-अपने तर्कों से जनता को यह बताने का प्रयास कर रही हैं कि यह हम लोगों की मेहनत का परिणाम है। भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर सुरेन्द्र मैथानी ने शनिवार को बताया कि सांसद जोशी के अथक प्रयासों व केन्द्र सरकार के सहयोग से मेट्रो शहर को मिली है। लेकिन सपाई इसे हाईजैक करने में जुटी है और हम लोगों को शिलान्यास स्थल के आस-पास होर्डिंग बैनर भी नहीं लगाने दे रही है। यह पूरी तरह से गलत है। इसीलिए हम लोग आम जनता के बीच जाकर खुशी मनाएगें और चार अक्टूबर को जगह-जगह मिठाईयां बाटंकर चार अक्टूबर को मेट्रो दिवस मनाया जाएगा। वहीं, सपा नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि जब भाजपा का इस योजना में कोई सहयोग नहीं है तो उनको शिलान्यास के आस-पास जगह कैसे दे दी जाए। जनता को बेवकूफ बनाने के लिए भाजपा हताश होकर मेट्रो दिवस मनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *