Breaking News

मोदी सरकार ने अमीरों के एक लाख 14 करोड के कर्ज माफ कर दिये-अरविन्द केजरीवाल

arvind-kejriwal-2-620x400लखनऊ, आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाया है। केजरीवाल ने आज आप की रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार तथा कालाधन के नाम से लोगों को लूट रही है।

उन्होंने कहा कि  मोदी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया वहीं दूसरी ओर अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाया है। केन्द्र सरकार ने अमीरों के एक लाख 14 करोड का कर्ज माफ कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पहले विजय माल्या को देश से भगाया और फिर उसके 1200 करोड रुपये माफ कर दिये। श्री केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता और पैसे की पार्टी है। राजनीतिक दल चंदा लेते हैं तो उनकी जांच होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार के नोटबन्दी के फैसले से देश गरीब हो गया है। कालेधन वालों का धन बढते जा रहा है। कालेधन की आड में कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्री माेदी के पास एक फाइल है जिसमें स्विस बैंक के खाताधारियों के नाम हैं। यदि भ्रष्टाचार खत्म करना है तो इन लोगों को जेल में डालना होगा। नोटबन्दी के कारण अब तक 104 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूंजीपतियों से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पास रिश्वत लेने का सबूत है जिससे साबित हो जायेगा कि पूंजीपतियों से रिश्वत ली थी।उन्होंने कहा कि श्री मोदी अपना हर फैसला जनता पर थोपना चाहते हैं। उन्हें न ताे गरीब जनता से कोई लेना देना है न ही देश के किसानों से। किसान बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर हैं।
इस अवसर पर कई दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने सम्बोधित किया। आप नेताओं ने नोटबन्दी मामले में केन्द्र सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की। केजरीवाल की मेरठ और बाराबंकी के बाद नोटबन्दी के खिलाफ आज लखनऊ में तीसरी रैली की। कल रात आप कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *