Breaking News

य़ूपी मंत्रिमंडल विस्तार 26 सितंबर को, तीन राज्य मंत्रियों की पदोन्नति संभावित

UP-Vidhaan-Sabha-लखनऊ, य़ूपी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 26 सितंबर को होगा।राज्यपाल राम नाईक 26 सितंबर को 12 बजे राज भवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल द्वारा तारीख और समय की स्वीकृति दे दी गई है।

17 सितंबर को, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  राज्यपाल को पत्र लिखकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तारीख और समय देने का अनुरोध किया था। पत्र में मंत्री के रूप में गायत्री प्रसाद प्रजापति को शपथ दिलाने की बात लिखी थी। इस पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कहा था कि वे ही तारीख और समय बता दें। मुख्यमंत्री ने जल्द तारीख और समय बताने को कहा था लेकिन करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी जब मुख्यमंत्री ने तारीख और समय नहीं बताई तो राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच इस मुद्दे पर फिर बातचीत हुई थी।

प्रदेश मंत्रिमण्डल में इस वक्त 23 कैबिनेट, 12 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्रियों तथा 22 राज्यमंत्रियों समेत 57 सदस्य हैं. मंत्रिमण्डल में इस वक्त तीन मंत्रियों की जगह खाली है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  राज्यपाल को पत्र में मंत्री के रूप में केवल गायत्री प्रसाद प्रजापति को शपथ दिलाने की बात लिखी थी। लेकिन अब संभावना है कि एक या दो मंत्रियों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही तीन राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री भी बनाया जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *