Breaking News

यूपी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज

bjp-raillyसहारनपुर, आज  भारतीय जनता पार्टी  की परिवर्तन यात्रा रैली व जनसभा  रैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र व डा. संजीव बालियान शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि इस रैली के माध्यम से भाजपा उप्र मिशन-2017 का शंखनाद करेगी।

जनता रोड स्थित महाराज सिह डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में हो रही है परिवर्तन रैली में प्रदेश संगठन ने बड़ी तादाद में भीड़ जुटने का दावा किया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह पूर्वान्ह 11:30 बजे विशेष विमान से सरसावा एयरबेस पर उतरे। वहां से हेलीकॉप्टर से खुर्द गांव के नानकपुरम में बने हेलीपैड पर आकर सभा स्थल पर जाएंगे। 1:30 घंटे तक वह सभा स्थल पर रहेंगे। पुलिस-प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *