Breaking News

ये चीजे दीपिका के चेहरे पर ला देती है खुशी

deepika-padukoneमुंबई, बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल दीपिका पादुकोण की मुस्कुराहट का राज पता चल गया है। दीपिका को हमेशा हंसते-मुस्कुराते हुए देखा गया है। दीपिका हमेशा अपनी मुस्कुराहट के साथ दिखती हैं। दीपिका क्यों मुस्कुराती हैं इस राज का पता अब चल गया है। दीपिका के करीबी दोस्तों ने उनकी मिलियन डॉलर वाली डिम्पल स्माइल का राज खोला है। दीपिका अपने दिन की शुरुआत घर के बने फिल्टर कॉफी के साथ करती हैं और घर का राजमा वो खूब खातीं हैं और दूसरी चीज हो दीपिका के चेहरे पर मुस्कान लाती है वो है उनका मनपसंद डॉर्क चॉकलेट, कई बार यही चॉकलेट दीपिका की अपने दोस्तों के बीच कमजोरी बन जाती है। दीपिका के करीबी बताते हैं कि बच्चों और अपने पसंदीदा गानों को सुनना दीपिका की रोजाना की हरकतों में शुमार जो उनके दोनों डिम्पल की दूरी को और बढ़ा देता है। दीपिका की फेवरेट लिस्ट में दीवाली सेलिब्रेशन भी है जिसे वो अपने नायाब तरीके से हमेशा धूमधाम से मनाती हैं। दीपिका के सामने वाइट रोज यानी सफेद गुलाब लेकर जाएंगे तो भगवान भी उन्हें मुस्कुराने से नहीं रोक पाएंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *