Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगाः भाजपा

BJPमेरठ,  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय लोकदल के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से नकारते हुए कहा है कि प्रदेश में भाजपा अकेले और अपने दम पर ना सिर्फ जीतेगी बल्कि लोकसभा चुनाव की तरह भारी बहुमत से लायेगी। रविवार को मौर्य ने कहा कि रालोद के साथ ना तो वर्तमान में और ना ही भविष्य में गठबंधन होगा।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के चेहरे के सवाल का गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार है। हालांकि, आगे पूछने पर मौर्य ने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला केन्द्रीय नेतृत्व करेगा। केन्द्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगा तब भी भाजपा प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम द्वारा रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सरधना से चुनाव जीतने की चुनौती देने के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव में हिम्मत होगी तो वह सरधना से आकर चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *