Breaking News

रीढ़ की हड्डी की चोटों के इलाज में मददगार हो सकती है जेब्रा मछली

fishआपके घर के ड्राइंग रूम में रखे अक्वेरियम में अक्सर पायी जाने वाली जेब्रा मछली इंसान की रीढ़ की हड्डी के टूटने, लकवा मारने और चोट लगने के उपचार में काफी मददगार साबित हो सकती है। वैज्ञानिकों ने जेब्रा मछली में एक विशेष प्रोटीन का पता लगाया है जो रीढ़ की हड्डी से जुड़ी चोटों के इलाज में काफी महत्वपूर्ण है।  शोध के परिणामों से वैज्ञानिकों को इंसान के उत्तकों की मरम्मत के तरीके खोजने में अहम सुराग मिल सकता है। स्तनधारी जीवों में रीढ़ की हड्डी में चोट के बाद तंत्रिका तंत्र के उत्तकों को फिर से ठीक करने की क्षमता नहीं है लेकिन जेब्रा मछली ऐसे उत्तकों की मरम्मत भी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *