Breaking News

शाहरूख और ऐश्वर्या की 14 साल बाद हो रही है वापसी

sarukhमुंबई,  ऐ दिल है मुश्किल का टीजर इंटरनेट पर आ चुका है। टीजर देखकर आप ये समझ चुके होंगे, कि ये फिल्म रिश्तों की अजब-गजब कहानी है, लेकिन जो बात आप नहीं जानते होंगे, वो ये है कि शाह रूख खान इस फिल्म में क्या किरदार निभा रहे हैं। शाहरूख ऐ दिल है मुश्किल में केमियो कर रहे हैं, लेकिन उनका रोल क्या है, ये अब तक छिपाकर रखा गया था। अब इसका खुलासा हो गया है। शाह रूख फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के पति के किरदार में हैं, जिसकी डेथ हो जाती है। इसके बाद ही रणबीर और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी शुरू होती है, जो लव ट्रायंगल से भी आगे निकल जाती है। ऐ दिल है मुश्किल के जरिए शाह रूख और ऐश्वर्या 14 साल बाद पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इससे पहले ये दोनों 2002 की फिल्म देवदास में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। ये बात तो सब जानते हैं, कि शाह रूख के बिना करण जौहर की कोई फिल्म मुकम्मल नहीं होती। भले ही किंग खान झलक दिखलाने के लिए ही आएं, पर करण की फिल्मों में आते जरूर हैं। करण की पिछली डायरेक्टोरियल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में शाह रूख ने एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस दी थी, जिसमें काजोल ने उनका साथ दिया था। वैसे सुनने में ये भी आया है, कि शाह रूख से पहले ये किरदार सैफ अली खान को भी ऑफर किया गया था, लेकिन वो राजी नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *