Breaking News

सीएम अखिलेश की न सुनने वाले मंत्री ने बांधे अखिलेश की तारीफों के बांधे पुल

akileshलखनऊ,

राजनीति मे समय बदलते देर नही लगती है। कल तक मंत्री गायत्री प्रजापति  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भाव ही नही देते थे। जिसका जिक्र स्वयं  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने २४ अक्टूबर को हुयी सपा की महा बैठक मे भी किया था।  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  अपने भाषण मे मुलायम सिंह यादव को संबोधित करते हुये कहा था कि नेताजी मैने आपसे कहा था कि गायत्री मेरी नही सुनता है, लेकिन फिर भी मै आपके कहे अनुसार उसकी मदद करूंगा। उन्ही  परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति के कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के न शामिल होने के बावजूद कार्यक्रम के दौरान गायत्री का ध्यान सबसे ज्यादा उनसे रूठे सीएम अखिलेश यादव की तारीफों पर था।

शुक्रवार को परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति ने लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में तीस नई लोहिया ग्रामीण बसों, ई-चालान ऐप सहित तमाम सुविधाजनक परिवहन निगम की योजनाओं का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आए प्रजापति ने सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव व सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए परिवहन निगम की तमाम सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान गायत्री का ध्यान सबसे ज्यादा उनसे रूठे सीएम अखिलेश यादव की तारीफों पर था। आधे घंटे के भाषण में वो ज्यादातर ये समझाने में लगे रहे कि वे अखिलेश यादव के भक्त व सपा के ईमानदार मंत्री हैं। मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए गायत्री प्रजापति ने कहा की हमें एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है और अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यक्रम के दौरान गायत्री ने समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि आज जो प्रदेश में विकास हुआ है उसका सारा क्रेडिट अखिलेश यादव को जाता है। अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व व युवा सोच के चलते ही यह मुमकिन हो सका है कि आज परिवहन निगम डिजिटिलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है।

शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुआ यह कार्यक्रम पहले मुख्यमंत्री आवास पर होना था। और इन तमाम परियोजनाओं का उद्घाटन सीएम अखिलेश को ही करना था। लेकिन किन्हीं कारणों से इस कार्यक्रम को अखिलेश ने करने से मना कर दिया था। इसके पीछे तमाम अटकले लगाई जा रही है। कई लोगों की मानना है कि अखिलेश ने इस कार्यक्रम को करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि ये कार्यक्रम गायत्री प्रजापति के विभाग का था और अखिलेश गायत्री से नाराज चल रहे हैं। लंबे समये समाजवादी पार्टी में चल रही उठा पटक के बीच अखिलेश का रूख गायत्री के लिए ठीक नहीं रहा है। पिछले दिनों अखिलेश ने गायत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त तक कर दिया था। उस समय गायत्री के पास खनन मंत्रालय था जिसके बाद मुलायम सिंह यादव के कहने पर गायत्री को परिवहन मंत्रालय दिया गया था। कार्यक्रम के दौरा गायत्री ने अखिलेश के कार्यक्रम में न उपस्थित होने पर सफाई देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका मुख्यमंत्री अखिलेश को निभानी थी, लेकिन वे बिजी शेड्यूल के चलते इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com