Breaking News

हिलेरी का समर्थन कर रहे ऋषि कपूर ने डोनाल्ड ट्रंप का बनाया मजाक

rishi-kapoor-donald-trump-hillary-clinton-07-1478511728नई दिल्ली, सोशल मीडिया में एक्टिव बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर हमेशा लोगों को अपने कमेंट का निशाना बना ही लेते हैं। इस बार ऋषि कपूर के कमेंट का शिकार हुए है अमेरिकी चुनाव के प्रतिनिधि डोनाल्ड ट्रंप। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर अमेरिकी चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है। लेकिन इसके साथ ही ऋषि ने हिलेरी के प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप का मजाक भी बना दिया। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में डोनाल्ड ट्रंप को डोनाल्ड डक कह कर संबोधित किया। ऋषि ने हिलेरी को चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी। ऋषि ने ट्वीट कर कहा, हिलेरी क्लिंटन के साथ जाइए, उनको जिताइए अगर आप शांति, स्थिरता और सद्भावना चाहते हैं, तो कृपया उन्हें अपना नया राष्ट्रपति चुनिए।

डोनाल्ड डक (ट्रंप) कोई विकल्प नहीं हैं। बता दें कि डोनाल्ड डक वाल्ट डिज्नी कंपनी द्वारा निर्मित एक प्रमुख कार्टून किरदार है। इसे वाल्ट डिज्नी के मिकी माउस और वार्नर ब्रदर्स द्वारा निर्मित बग्स बनी के बाद दुनिया के तीसरे सबसे लोकप्रिय कार्टून किरदार का दर्जा हासिल है। इस तरह से देखा जाए, तो ऋषि कपूर ने ट्रंप को एक कार्टून कह दिया। बता दें कि ज्यादातर बॉलीवुड सितारे और हॉलीवुड एक्टर्स हिलेरी क्लिंटर का ही समर्थन कर रहे हैं। आज अमेरिका में चुनाव हैं। हिलेरी के समर्थन में अमेरिकी सितारों में कैटी पेरी से लेकर बियोंसे तक उनके समर्थन में प्रचार करते नजर आए। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कबीर बेदी के भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *