आज के दिन भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में रचा था इतिहास

नयी दिल्ली,  भारत ने 24 सितम्बर, 2014 को अपने पहले ही प्रयास में अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करके अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ा इतिहास रचा था।

भारत 24 सितंबर, 2014 को मंगल पर पहुँचने के साथ ही विश्व में अपने प्रथम प्रयास में ही सफल होने वाला पहला देश बन गया था। इसके अलावा भारत, एशिया का भी ऐसा करने वाला पहला देश बन गया था क्योंकि इससे पहले चीन और जापान अपने मंगल अभियान में असफल रहे थे।  इतिहास में 24 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1971: रूस के 90 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में ब्रिटेन से निकाला गया।
1983 : पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर हाफिज मोहम्मद के पुत्र शोएब मोहम्मद ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट जीवन की शुरूआत की।
1990 : पूर्वी जर्मनी वारसा संधि से हटा।
2004 : हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
2006 : पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
2009 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
2014 : भारत ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए मंगल पर अपना अंतरिक्ष यान भेजा।