Breaking News

कोरोना संक्रमण काल में साढ़े आठ सौ टन अवशिष्ट एकत्र हुये

भराड़ीसैंण,  उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सरकार ने सदन को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण काल में मार्च 2020 से फरवरी 2021 तक कुल 811.50 टन अवशिष्ट एकत्र हुये।

प्रश्नकाल में विधायक प्रीतम सिंह पंवार के एक प्रश्न के उत्तर में पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्णबन्दी अवधि में एक बार इस्तेमाल फेस मास्क, ग्लब्स, हैंड सेनेटाइजर की बोतल और प्लास्टिक थैलियों से खतरनाक अवशिष्ट एकत्र हुये।

उन्होंने बताया कि राज्य में दो संयुक्त जैव चिकित्सा अपशिष्ट संयंत्र हैं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 100 के0जी० प्रतिघंटा अपशिष्ट उपचार करने की है। इनमें से एक गढ़वाल क्षेत्र के जनपद हरिद्वार में और दूसरा कुमाऊ क्षेत्र के जनपद ऊधमसिंह नगर में स्थापित है।