Breaking News

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के 500 से कम सक्रिय मामले

नयी दिल्ली, देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले 500 से कम रह गये हैं जिनमें से सबसे कम अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव में चार-चार तथा अरुणाचल प्रदेश में पांच मामले हैं।

इसके अलावा चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में भी कोरोना के सक्रिय मामले 500 से कम हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 10,584 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 16 हजार से अधिक हो गया है। इस दौरान 13,255 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ सात लाख 12 हजार 665 हो गयी है। इससे सक्रिय मामलों में भी पांच दिन बाद 2,749 की गिरावट हुई और इनकी संख्या अब एक लाख 47 हजार 306 रह गयी है। इससे पहले 17 फरवरी को सक्रिय मामलों में कमी हुई थी। पिछले 24 घंटों के दौरान 78 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 463 हो गया।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत

अंडमान-निकोबार–4———4949—–62

आंध्र प्रदेश—— 590——- 881581—7167

अरुणाचल प्रदेश– 5——— 16775—- 56

असम———-1603——–214712—1091

बिहार———- 561——–260147—1536

चंडीगढ़ ——–205——– 20908—–350

छत्तीसगढ़ ——-2998 ——-304355—3806

दादरा- नगर हवेली

दमन-दीव——- 4———– 3396—– 2

दिल्ली——— 1041——– 626086—-10901

गोवा———- 464———-53340—–787

गुजरात——–1732———261281—- 4406

हरियाणा ——-874———-265920——3042

हिमाचल प्रदेश— 227——— 57181——995

जम्मू-कश्मीर —-735———-123236—–1954

झारखंड——– 448———-118103—– 1086

कर्नाटक ——-6080———-930087—– 12299

केरल ———55752——–977012—— 4105

लद्दाख——– 37————9620———130

लक्षद्वीप——-80————215———- 0

मध्य प्रदेश—- 2104———-253763—— 3854

महाराष्ट्र—— 54306———1999982—– 51806

मणिपुर——– 49———— 28818——- 373

मेघालय——- 22————-13784——- 148

मिजोरम——- 21———— 4379——— 10

नागालैंड——12————-12089———-91

ओडिशा——- 625———– 334166——-1914

पुड्डुचेरी ——174———– 38763——– 663

पंजाब——- 3167———–169911 ——- 5769

राजस्थान—– 1206———–315635——- 2785

सिक्किम ——49———— 5948———-135

तमिलनाडु—- 4091 ———-832167——- 12466

तेलंगाना—— 1697——— 294537——–1627

त्रिपुरा ———45———–32962——— 391

उत्तराखंड ——492———94850——-1689

उत्तर प्रदेश—–2366———591787——-8716

पश्चिम बंगाल—3440——– 560219——-10251

कुल———-147306—— 10712665—–156463