Breaking News

भाजपा नेता और उनकी माँ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

बदायूँ, उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सदर कोतवाली में दहेज में कार नहीं मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आतिफ निजामी की पत्नी कहकशां फातिमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति दहेज में कार के लिए उसे प्रताडित करता रहता है। भाजपा नेता अपनी मां रफत जहां उर्फ मीना के साथ मिलकर कहकशां फातिमा के साथ मारपीट करता है। मायके वाले मांग पूरी नही कर पा रहे हैं इसलिए वह उसे लगातार प्रताडित करते है।

पत्नी का आरोप है कि दहेज में कार के लिए बीती 27 जून को जबरदस्त तरीके से पीटा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कहकशां फातिमा के शरीर में काफी चोटें आई हैं। कहकशां ने घायल अवस्था में पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने जांच तो शुरू कर की थी पुलिस की जांच में कहकशां के साथ उत्पीडन का मामला सामने आया था इसके बाद पुलिस ने कहकशां फातिमा की तहरीर पर बदायूं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। इधर कहकशां का इलाज जिला अस्पताल बदायूं में चल रहा है।

बदायूं के अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आतिफ़ निजामी की पत्नी के ने अपने पति और सास पर मारपीट,दहेज मांगने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी जिसके आधार पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के उपरांत जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे उसके आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।