Breaking News

भारत और विश्व इतिहास में 28 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारत और विश्व इतिहास में 28 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1813 – यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।
1835 – पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।
1860 – ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।
1865 – स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म।

1878 – ‘येल डेली न्यूज़’ अमेरिका में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।
1878 – अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।
1887 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।
1909 – क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।

1909 – सेना के ‘प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष’ के.एस. करियप्पा का जन्म।
1926 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म।
1928- देश के प्रमुख फिजिस्‍ट राजा रामन्‍ना का जन्‍म हुआ था।
1930 – भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म।

1932 – जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्जा किया।
1933 – चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।
1935 – आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
1939 – आयरिश कवि विलियम बटलर योटस का निधन।

1942 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।
1943 – एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।
1945 – अमेरिकी ट्रकों का काफ़िला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।
1950 – न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला।

1961 – एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।
1962 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।
1964 – दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।
980- देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत ‘रानी पदमिनी’ का जलावतरण।

1984 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन।
1986 – कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
1992 – अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद ‘नेशनल लिबरेशन फ़्रंट’ ने इस्तीफ़ा दिया।
1997 – चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।
1998- टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई।

1999 – भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।
2000 – आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्वकप के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।
2002 – पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण।
2003 – पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़ंत में 42 लोगों की मौत एवं कई अन्य घायल हुए।
2005 – पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

2006 – फ्रांस की एमेली मास्को ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।
2007 – प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन।
2008 – थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।
2010 – बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के पांचों दोषियों को फाँसी दी गयी।
2013 – जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने।
2017 – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन।