Breaking News

मुख्यमंत्री महिला हॉकी टीम के सदस्यों को करेंगे सम्मानित

भोपाल, टोक्यो ओलंपिक 2020 में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को आज यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के मिटों हाल में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा हॉकी दल की सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा तथा प्रोत्साहन स्वरूप 31-31 लाख रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी।

टोक्यो-2020 ओलंपिक में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित पांच खिलाड़ी सुशीला चानू, रीना खोखर, मोनिका, रजनी और वंदना कटारिया ने देश का प्रतिनिधित्व कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।