Breaking News

आपसी विवाद में तेजाब के हमले में 20 घायल

छपरा,  बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तेजाब के हमले में 20 लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जैतपुर तख्त गांव निवासी रामचंद्र साह एवं संजय साह के बीच पूर्व से ही भूमि संबंधित विवाद चल रहा था। रामचंद्र साह के परिवार का कोई सदस्य आज पूजा करने जा रहा था। रास्ते में संजय साह के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह लौट कर वापस घर आ गया और घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी।

परिवार के सदस्यों ने संजय साह के घर पर पहुंचकर उसके तथा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के साथ ही उनपर तेजाब से हमला कर दिया। इस घटना में 20 लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र,एकमा एवं छपरा सदर अस्पताल छपरा में किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।