Breaking News

8000 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा अर्जुन ने रचा इतिहास

mountaverstनई दिल्ली,  दुनिया की छठी सबसे ऊंची छोटी चो यू फतह कर अर्जुन वाजपेयी ने इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही 8000 मीटर से भी ऊंची 5 चोटियों को फतह करने वाले अर्जुन विश्व के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं। मंगलवार सुबह 6.15 बजे अर्जुन ने चो यू पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। यह अभियान करीब एक महीने से चल रहा था। अर्जुन नोएडा के सेक्टर 51 के रहने वाले है। वह अब तक अर्जुन माउन्ट एवरेस्ट, मकालू, ल्होत्से और मनाशलु चोटी फतह कर चुके है। माना जा रहा है कि हफ्तेभर के अंदर अर्जुन नोएडा लौट आएंगे। अर्जुन ने अपने फेसबुक पेज पर सफलता का स्टेटस डाला। इसके साथ ही अर्जुन को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। हर कोई इस पर्वतारोही को शुभकामना दे रहा है। आपको बता दें कि अर्जुन वाजपेयी एक भारतीय पर्वतारोही हैं। उन्होंने 23 मई, 2016 को विश्व की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू (8,463 मी.ऊंची) पर तिरंगा फहराने में सफलता प्राप्त की थी। इस चोटी पर चढने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही थे। इससे पहले वे विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी ल्होत्से व विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मानसलु पर चढ़ चुके हैं। इसके साथ ही वे विश्व के पहले ऐसे पर्वतारोही बन गए हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में 8,000 मीटर से ऊंची पांच चोटियों पर चढ़ाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *