Breaking News

अहमद पटेल का निधन, राहुल गांधी ने कहा सच्चा सलाहकार खो दिया

नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज तड़के निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद श्री पटेल को गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

श्री पटेल के पुत्र फैसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता का निधन आज तड़के 3.30 बजे हुआ। फैसल ने बताया कि उनके पिता एक माह पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने लोगों से कोरोना के बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है ताकि किसी को उनकी तरह दुख नही सहना पड़े।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्री पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने अपना एक पिलर खो दिया है।