Breaking News

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ में एक और एफआईआर

लखनऊ ,  उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर दर्ज की है।

अधिकृत सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि विजिलेंस की खुली जांच में गायत्री की आय से अधिक संपत्ति के सबूत में थे जिसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी गयी थी। शासन से अनुमति के बाद विजिलेंस ने लखनऊ में प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

उन्होने बताया कि मंत्री रहते हुए गायत्री पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है। गायत्री के पास आय से छह गुना ज्यादा संपत्ति मिली थी। उसने कई गुना संपत्ति अपने करीबियों के नाम भी दर्ज करायी है।

एफआईआर के बाद गायत्री की बेनामी संपत्तियों पर विजिलेंस का शिकंजा कस गया है। विजिलेंस के राडार में गायत्री के परिजन और करीबी भी है जिन पर जल्द शिकंजा कस सकता है। समाजवादी पार्टी (सपा) के शासनकाल में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति एक अन्य मामले में फिलहाल जेल में है।