Breaking News

पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का जवान शहीद

जम्मू , पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उललघंन करते हुए गोलीबारी की जिसमे सेना का एक जवान शहीद हो गया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा के समीप पुंछ जिले में गुरुवार शाम को संघर्ष विराम का उल्लघंन करते हुए गोलीबारी की जिसमे एक जवान घायल हो गया।

उन्होंने कहा,”हमारे जवान भी दुश्मन की गोलीबारी का कड़ा जवाब दे रहे है। पाकिस्तानी गोलीबारी में सूबेदार स्वतंत्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गयी।”

प्रवक्ता ने कहा कि सूबेदार स्वतंत्र एक बहादुर जवान थे और अत्यधिक प्रेरित और एक ईमानदार जवान थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा।