Breaking News

यमुना एक्सप्रेस पर कार पलटी,दो मरे

मथुरा, उत्तर प्रदेश में मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से दिल्ली की ओर जा रही कार के पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार किलोमीटर संख्या 88 के निकट पलट गई जिसमें मां बेटी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। कार सवार हताहत लाजपत नगर दिल्ली के निवासी हैं।

उन्होने बताया कि मृतकों की पहचान 50 वर्षीय मनीषा और उनकी 25 वर्षीय बेटी मानसी के रूप में की गई है। इस दुर्घटना में संदीप, हरीश एवं नामदेव घायल हुए हैं। जिन्हें चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों ने अस्पताल में दोनो महिलाओं को मृत घोषित किया।