Breaking News

पिछले 24 घंटे के दौरान यूपी में बढ़े कोरोना के इतने मामले,जानिए राज्यवार स्थिति

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के सर्वाधिक सक्रिय मामले महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सामने आये हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 1526, राजस्थान में 982 और उत्तर प्रदेश में 546 सक्रिय मामले सामने आये हैं जिसके बाद इन तीनों राज्य में कुल सक्रिय मामले क्रमश: 87014, 27302 और 25422 हो गये हैं। इस अवधि में देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़े हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 43,082 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 93.09 लाख के पार पहुंच गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 87.18 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 492 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,715 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.55 लाख है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान- निकोबार—130—– 4491—– 61

आंध्र प्रदेश———– 12615—846120—-6970

अरुणाचल प्रदेश—– 926—–15229——49

असम—————- 3285—–207908—- 978

बिहार—————- 5390—- 225602—-1243

चंडीगढ़————- 1169——15612—– 270

छत्तीसगढ़———— 23957— 204198—- 2801

दादरा-नगर हवेली

दमन- दीव———– 33———-3293——– 2

दिल्ली—————- 38734—– 503717—–8811

गोवा——————- 1316—— 45340—–685

गुजरात—————- 14529—- 183756—-3922

हरियाणा————– 20778——203517—-2316

हिमाचल प्रदेश——- 7878——– 29020—– 599

जम्मू- कश्मीर——— 5275——-101363 —–1668

झारखंड————— 2169——-105258 —— 961

कर्नाटक ————–25335——– 842499——11726

केरल—————– 64615——— 516978—–2148

लद्दाख—————- 961————7154——– 113

मध्य प्रदेश———– 14199———182544——3209

महाराष्ट्र————— 87014———1668538—-46813

मणिपुर————— 3245———- 20798——-249

मेघालय————- 947————-10524——– 110

मिजोरम———— 431————–3352——— 5

नागालैंड———– 1402———— 9595——— 63

ओडिशा———– 6102———– 308839——–1704

पुड्डचेरी———— 544————– 35687——– 609

पंजाब————- 7479————-137089——– 4710

राजस्थान———- 27302———– 227408———2237

सिक्किम———– 268————– 4501———- 102

तमिलनाडु——— 11173————-753332——- 11669

तेलंगाना———– 10839———— 255378———1448

त्रिपुरा————– 741—————31499 ———- 370

उत्तराखंड——— 4682————– 67119 ———- 1196

उत्तर प्रदेश——– 25422———— 502353 ———7674

पश्चिम बंगाल——–24670———– 437604———8224

कुल——————455555———8718517———135715