Breaking News

यूपी मे बढ़ा क्राईम, रायबरेली में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या

रायबरेली, उत्तर प्रदेश में रायबरेली के मिल एरिया इलाके में सोमवार शाम अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज शाम करीब साढ़े सात बजे रायबरेली के मिल एरिया क्षेत्र में आईटीआई मोड़ के पास लगभग 30 वर्षीय युवक रोहित सिंह गांधी अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बीच सड़क पर गोली चलने से आसपास दहशत हो गयी और अफरातफरी मच गई। रोहित रायबरेली शहर का रही रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रोहित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।