Breaking News

बारिश में कच्चा मकान गिरने से पिता-पुत्र की मौत, मां बेटी गंभीर रूप से घायल

सुलतानपुर , उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के हलियापुर गांव में बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर पिता-पुत्र की मृत्यु हो गयी जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले दो दिन से हो रही बारिश के चलते बुधवार देर रात हलियापुर गांव में रामअचल का कच्चा मकान ढह गया। घटना के समय सभी लोग सो रहे थे। हादसे में 55 वर्षीय रामअचल और उनके 16 वर्षीय पुत्र राम हृदय की मलबे में दबने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। घाटना में राम अचल की पत्नी बचाना देवी और पुत्री आरती गंभीर रूप से घायल हो गयी।

उन्होंने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रशासन की ओर से संबंधित विभाग को पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं।