Breaking News

अमित शाह के जन्मदिन पर दिग्गजों ने दी बधाई

नयी दिल्ली, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर दिग्गजों ने बधाई दी है। श्री शाह आज 56 वर्ष के हो गए। वह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगुवाई में पार्टी ने 2019 का आम चुनाव लड़ा और शानदार विजय हासिल की। वह 2019 के चुनाव में स्वयं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़े और लोकसभा पहुंचे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

श्री सिंह ने श्री शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ केंद्रीय गृहमंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमित भाई दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।”

श्री नकवी ने बधाई संदेश में कहा, “ राष्ट्रवाद के जुनून-जज़्बे से भरपूर नेतृत्व, कुशल प्रशासक, बेहतरीन संगठनकर्ता, भारत की सुरक्षा-समृद्धि को समर्पित यशस्वी केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद।”

श्री शाह आज 56 वर्ष के हो गए। वह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगुवाई में पार्टी ने 2019 का आम चुनाव लड़ा और शानदार विजय हासिल की। वह 2019 के चुनाव में स्वयं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़े और लोकसभा पहुंचे।