Breaking News

भीषण सड़क हादसा,हुई कई लोगों की मौत, चार घायल

अबुजा, नाइजीरिया के दक्षिणपूर्वी अनमब्रा प्रांत में सोमवार को कई वाहनों के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी। नाइजीरिया की संघीय सड़क सुरक्षा काॅर्प्स के प्रवक्ता कमाल मूसा ने बताया कि अनमब्रा प्रांत के ओबोसी में ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि नाइजीरिया में सड़कों की हालत बेहद खराब होने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का सही तरीके से पालन नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।