Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले सबसे अधिक बढ़े

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 20 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में बढ़े है।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 1323 सक्रिय मामले बढ़े, उसके बाद दिल्ली में 1172, राजस्थान में 1081 और छत्तीसगढ़ में 889 सक्रिय मामले बढ़े है। इन राज्यों के अलावा इस दौरान 16 अन्य राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 44,376 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 92.22 लाख के पार पहुंच गयी तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 86.42 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 481 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,34,699 हो गया है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6079 बढने के बाद अब सक्रिय मामले बढ़कर 4,44,746 हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत
अंडमान निकोबार…..142……….4464……61
आंध्र प्रदेश ……….13024…….843863..6956
अरुणाचल प्रदेश …..1004……..15091…..49
असम ………………3214……..207649…976
बिहार …………….4897……….224715..1233
चंडीगढ़ …………..1128……….15455….265
छत्तीसगढ़ ……….22815……….201744..2767
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव ..37………..3286…….2
दिल्ली …………..38501…….493419….8621
गोवा …………….1221……….45168…..679
गुजरात …………14044……..182473…3892
हरियाणा ……….20765……..199278…2249
हिमाचल प्रदेश….7150……….28007…. 572
जम्मू कश्मीर….. 5357………100322…1651
झारखंड ……….2242……….104724….955
कर्नाटक ………24631……..840099…11695
केरल………….64539………505238…2095
लद्दाख …………854………….7069……105
मध्यप्रदेश……..12979……….180349…3183
महाराष्ट्र…….84238……….1658879..46683
मणिपुर ………3175……….20525……240
मेघालय ………893…………10451….110
मिजोरम ……..442………….3298……5
नागालैंड …….1473…………9397…..61
ओडिशा …….6226………307374….1671
पुड्डुचेरी ………489………..35671……609
पंजाब ……….6834………136178…4653
राजस्थान …..25197……..223085…2200
सिक्किम …….238……….4437……..102
तमिलनाडु ….11875……749662…11639
तेलंगाना ……10886……253715…..1441
त्रिपुरा ……..790………..31368……370
उत्तराखंड ….4638……..66349…..1173
उत्तरप्रदेश….23928……499507….7615
पं बंगाल ….24880……430462….8121
कुल…….444746….8642771…134699