Breaking News

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने टूर्नामेंट के पहले दौर में बनाया ये स्कोर

रैंचो मिराज (अमेरिका), भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने इस साल के पहले मेजर एएनए इन्स्परेशन गोल्फ क ओवर 73 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 70वें स्थान पर हैं।

अदिति अपने 16वें मेजर में खेल रही हैं। उन्होंने 10वें होल से शुरुआत की और उसी में शॉट गंवा दिया। अगले 10 होल में उन्होंने पार स्कोर बनाया।

उन्होंने अपनी एकमात्र बर्डी पार-4 वाले तीसरे होल में बनायी लेकिन पार-3 के पांचवें होल में वह बोगी कर गयी। इसके बाद अदिति बाकी होल में पार स्कोर बनाने में सफल रही।

अदिति चौथी बार एएनए इन्स्परेशन में खेल रही हैं। वह 2017 में संयुक्त 42वें स्थान पर रही थी जो उनका इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। किसी मेजर में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन संयुक्त 22वां स्थान है जो उन्होंने 2018 में ब्रिटिश ओपन में हासिल किया था।

थाईलैंड की पैटी तवातनाकित ने छह अंडर 66 का कार्ड खेला और पहले दौर के बाद बढ़त हासिल की।