Breaking News

जानिए देश में कोरोना वायरस की राज्यवार स्थिति

नयी दिल्ली , दक्षिण भारतीय राज्य केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई है जबकि महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 1530 सक्रिय मामले बढ़ने से यह संख्या 125672 हो गई है जबकि केरल में सक्रिय मामले 1514 से घट कर 89783 हो गए। इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामले 50611 हैं और दिल्ली में सक्रिय मामले लगातार बढ़ते हुए 34173 हो गए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना को मात देने वालों की दर बढ़कर 91.68 प्रतिशत हो गयी है और मृत्यु दर घटकर 1.48 प्रतिशत तथा सक्रिय मामले घटकर 6.82 प्रतिशत हो गये हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 45,231 नये मामले सामने आये। यह लगातार आठवां दिन है जब कोविड-19 के 50 हजार से कम मामले सामने आये हैं। गत 24 घंटे में 53,285 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 496 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 82.29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से करीब 75.44 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,22,607 लाख लोगों की मृत्यु हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार..168……4112…….60

आंध्रप्रदेश…….23668….795592…6706

अरुणाचल प्रदेश..1771…..13073……37

असम ………..8802……196784…931

बिहार ………..6966…….208644…1097

चंडीगढ़ ………618……..13632…..226

छत्तीसगढ़ …..22126…..164537…2150

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव…34……….3219……..2

दिल्ली……….34173…..351635…6562

गोवा ………..2244……40915……609

गुजरात………12811….157110….3721

हरियाणा ……12634…..154451….1795

हिमाचल प्रदेश..2973…..18965…….326

जम्मू कश्मीर…6326…..87517……1482

झारखंड ……..5229…..95973……885

कर्नाटक ……50611….765261….11192

केरल ………89783….348835…..1512

लद्दाख ……..583……..5629………..75

मध्यप्रदेश…..8538…..160586……2958

महाराष्ट्र……125672…1514079…44024

मणिपुर……..3514……..15065……171

मेघालय ……1055………8462……..90

मिजोरम……..433……….2323………1

नागालैंड…….1501……..7535…….39

ओडिशा …..12930…..277564…1331

पुड्डचेरी……..3169……31345…..595

पंजाब……….4195…..125566…4214

राजस्थान …..15255…181575…1917

सिक्किम…….234…….3651………73

तमिलनाडु ….20994…694880…11152

तेलंगाना……..17630….221992..1348

त्रिपुरा………..1270…….29234….348

उत्तराखंड……3914……..57609…1027

उत्तरप्रदेश…..23323…..453458…7051

पं बंगाल …..36761…..333990…6900

कुल ……561908…7544798…122607