Breaking News

इन प्रदेशों में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक सक्रिय मामले

नयी दिल्ली , बिहार, असम और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के सक्रिय मामलों में एक दिन में सबसे अधिक क्रमश: 1220, 1178 और 1120 की वृद्धि सामने आयी है जिससे इन राज्यों में सक्रिय मामले बढ़कर 29291, 19178 और 48998 हो गये हैं। देशभर में कुल सक्रिय मामले 6,43,948 हैं1

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक 60,963 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 23,29,639 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 834 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 46,091 पर पहुंच गयी है तथा 56,110 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 16,39,600 हो गयी है। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर पिछले दिन से बढ़कर 70.37 प्रतिशत पर पहुंच गयी है और मृत्यु दर घटकर 1.97 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत

अंडमान निकोबार……994………749…….21

आंध्र प्रदेश……….87597……154749…2203

अरुणाचल प्रदेश…….690………1634……..03

असम…………….19178…….45073……155

बिहार…………….29291…….56709…….413

चंडीगढ़ …………….629……….1015……..26

छत्तीसगढ़…………3586…….9239……….104

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव……..442……..1209………..02

दिल्ली……………10868…132384……..4139

गोवा………………2878…….6480………..86

गुजरात…………..14024…..56444…….2695

हरियाणा…………..6645…..36082………500

हिमाचल प्रदेश…….1206…….2273………18

जम्मू कश्मीर……..7462…..17979………490

झारखंड……………8658……10375……….192

कर्नाटक…………79614…..105599…….3398

केरल…………….12770….24042………120

लद्दाख……………….506……1255……….09

मध्य प्रदेश………..9105…..30596……..1033

महाराष्ट्र………..148860…368435….18306

मणिपुर…………….1801……2128……….12

मेघालय…………….621………509………06

मिजोरम……………325……….323……..00

नागालैंड…………2032……….991……..08

ओडिशा………..13694…….34806……296

पुड्डुचेरी…………..2277…….3532………91

पंजाब……………8463……16790……..636

राजस्थान………13677…..40399……..811

सिक्किम………….378……..534………..01

तमिलनाडु……..52810..250680…….5159

तेलंगाना……….22596…..61294……..654

त्रिपुरा……………1601…….4838……….43

उत्तराखंड……….3826…….6470 ………136

उत्तर प्रदेश…….48998……80589……2176

पं बंगाल……….25846……73395……2149

कुल………….643948..1639599…..46091