Breaking News

नवनियुक्त मंत्रियों को मिले विभाग, मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं दी जानकारी और बधाई

लखनऊ , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त सभी सात मंत्रियों को सोमवार शाम उनके विभाग का बंटवारा कर दिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर नये मंत्रियों के विभागों की जानकारी दी।

उन्होने कहा “ उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में कल शामिल हुए सभी नए सदस्यों को आज विभागों का दायित्व प्राप्त हो गया है। मुझे विश्वास है कि आप सभी के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में संबंधित विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।”
कांग्रेस से भाजपा में आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा मंत्री बनाया गया है जबकि राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्‍व विभाग,राज्य मंत्री संजीव कुमार को समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण विभाग, राज्य मंत्री दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का दायित्व मिला है।
इसके अलावा राज्य मंत्री पलटू राम को सैनिक कल्‍याण, होमगार्ड, प्रान्‍तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, डॉ. संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग एवं धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग दिया गया है।

;