Breaking News

बाराबंकी में इतने और मिले कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई..?

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को 18 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1533 हो गयी है।

जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने यहां बताया कि आज 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में संक्रमितों की संख्या 1533 हो गयी है। जिसमें 986 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके है। आज मिले सभी मरीजों को एल वन लेवल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करके उनके भी सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 31723 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें से 1533 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वही 986 लोग उपचारित होकर अस्पताल से अपने घर को जा चुके हैं जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 523 हो गई है