Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा

नयी दिल्ली , देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (काेविड-19) के सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गयी। दिल्ली में कोरोना के सबसे अधिक 1574 सक्रिय मामले पाए गए।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 1574 कोरोना के सक्रिय मामले सबसे अधिक सामने आए। इसके बाद तेलंगाना में 477, हरियाणा में 377, छत्तीसगढ़ में 164, हिमाचल प्रदेश में 122, मणिपुर में 75, चंडीगढ़ में 36, गोवा और पुड्डुचेरी में 34-35, पंजाब में 27, मिजोरम में 18 और सिक्किम में सिर्फ पांच मामले सक्रिय पाए गए हैं। देश के शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस अवधि में इस महामारी के सक्रिय मामलों में कमी आयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के नए मामले कोरोना से 57,386 लोग स्वस्थ हुए, जिससे महामारी से ठीक होने वालों की दर 91.15 प्रतिशत हो गयी है। कोरोना से अब तक करीब 80.89 लाख संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 73,73 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस दौरान 563 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1.21 लाख हो गयी। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से 9,301 घटकर संक्रिय मामले 5,94,386 रह गये हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार …….192……….4054…….59

आंध्र प्रदेश ………..26268…..784752…..6659

अरुणाचल प्रदेश …….2008…….12623…….37

असम ………………11138…..193574……923

बिहार ………………..8058…..205108….1076

चंडीगढ़ ……………….665…….13402……225

छत्तीसगढ़ ………….22331…..159268…..1989

दादरा और नगर हवेली

दमन और दीव …………49………3192……….2

दिल्ली …………….30952…….338378….6423

गोवा ………………..2436……..40168…….597

गुजरात……………..13232…….153941….3705

हरियाणा …………..11391……150660…….1766

हिमाचल प्रदेश………2768……..18402…….306

जम्मू कश्मीर………..6928……..85370……1466

झारखंड ……………5294……..94787……..883

कर्नाटक…………..64499……741219……11091

केरल ……………91889……325166……..1429

लद्दाख ……………..627……….5438……….74

मध्यप्रदेश………..9689…….157381……..2929

महाराष्ट्र………128149…….1494809….43710

मणिपुर………..4308………13583……….160

मेघालय ………1326………7890…………..87

मिजोरम ………435……….2258……………1

नागालैंड …….1763……… 7096…………..35

ओडिशा ……..13764….272038………1297

पुड्डुचेरी ………3720……..30449………..592

पंजाब ……….4266……124293……….4168

राजस्थान ……15554….175977………..1888

सिक्किम………268……….3558…………..67

तमिलनाडु ….24886…..683464…….11053

तेलंगाना …….18456….217401……….1330

त्रिपुरा ………..1580…….28737………..346

उत्तराखंड …..3545…….57012……….1009

उत्तरप्रदेश…..24858….446054……….6983

पं. बंगाल…..37094…..321873……. ..6725

कुल …….594386…7373375……..121090