Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1831 – ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फेरेडे ने बिजली की खोज की।
1832 – दक्षिण कैरोलिना ने अधिसूचना का अध्यादेश पारित किया।

1871 – राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन का आयोजन किया गया।
1877 – डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा का जन्म।
1903 – क्लाइड कोलमैन ने ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्टार्टर का पेटेंट कराया।

1904 – पहला सफल कैटरपिलर ट्रैक का निर्माण किया गया।
1914 – बेनिटो मुसोलिनी को इटालियन समाजवादी पार्टी से बाहर निकला गया।
1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई।

1944 – फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्‍म।
1961 – विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्लूएफपी) को संयुक्त राष्ट्र के अस्थायी कार्यक्रम में शामिल किया गया।
1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।

1976 – पूर्वी तुर्की में ओलादिरन-मुरादी के भूकंप ने कम से कम 4,000 लोगों की जान ली।
1988 – एंटी डिफेक्सन कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
2003 – हिंदी फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाने वाली उमा देवी खत्री का निधन हुआ।

2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुंचे।
2008 – इंग्लैंड के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने 1975 के बाद पहली बार आयकर दर बढ़ाने की योजना बनाई।
2012 – बांग्लादेश के ढाका के टाउटसर्ल पर अशुलिया जिले में एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 117 लोगों की मौत हो गई।