Breaking News

देश मे घरेलू उड़ानों की संख्या मे हुई बढ़ोत्तरी, यात्रियों की संख्या भी हुई इतनी?

घरेलू उड़ानों की संख्या डेढ़ हजार के करीब पहुँची

नयी दिल्ली , देश में घरेलू यात्री उड़ानों की संख्या शुक्रवार को डेढ़ हजार के करीब पहुँच गई। यात्रियों की संख्या भी 1.4 लाख से अधिक रही।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को 1,468 यात्री उड़ानें रवाना हुईं जिनमें 1,40,122 यात्रियों ने सफर किया। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में ये आँकड़े साझा करते हुये लिखा कि भारतीय विमानन क्षेत्र लगातार ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

कोविड-19 महामारी के कारण सरकार ने 25 मार्च से देश में सभी प्रकार के नियमित यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। गत 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री उड़ानें दुबारा शुरू करने की अनुमति दी गई थी। अब 60 प्रतिशत तक यात्री उड़ानों की अनुमति दे दी गई है।