Breaking News

राष्ट्रीय राजधानी वासियों को फिर से गर्मी का अहसास,तापमान इतने डिग्री

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी वासियों को रविवार को भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ा। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में न्यनूतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 55 फीसदी दर्ज की गयी थी।

आईएमडी ने पूर्वानुमान में बताया कि आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान से एक डिग्री ऊपर था। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में नौ मई (सोमवार) से फिर से लू चलने का अनुमान है।