Breaking News

अखिलेश यादव का ये दांव सब पर पड़ रहा भारी, सपा के पक्ष में बनने लगा माहौल

लखनऊ, यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ये दांव सब पर भारी पड़ रहा है , इससे सपा के पक्ष में माहौल बनने लगा

किसान-नौजवान पटेल यात्रा ने समाजवादी पार्टी को बड़ी ताकत दी है। समाजवादी पार्टी के किसान-नौजवान पटेल यात्रा का शुक्रवार को पहला चरण पूरा हुआ।

यात्रा के पहले चरण में सीतापुर से निकले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को किसानों, नौजवानों और खेतिहर मजदूरों का भरपूर साथ मिल रहा है। भारी संख्या में किसान प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करा रहें हैं। सीतापुर की तरह ही बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में भी किसान-नौजवान पटेल यात्रा का किसानों और नौजवानों ने भरपूर स्वागत किया।

 

इसके बाद, बलरामपुर होते हुए गोंडा पहुंची किसान-नौजवान यात्रा के स्वागत के लिए जमकर भीड़ उमड़ी।  यात्रा का गोण्डा में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव और जिला महासचिव राजेश्वरी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर भी पंडाल खचाखच भरा हुआ था। भारी संख्या में वाहनों के आने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति हो गयी। नरेश उत्तम से किसानों के समूहों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें रुबरु कराया। नरेश उत्तम पटेल आवास विकास कॉलोनी गोण्डा में पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। अन्य स्थानों पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे मसूद आलम खां, शैलेन्द सिंह समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा राज में किसानों की फसलों की लूट हो रही है। जो फसल खड़ी है वह भी सुरक्षित नहीं। आवारा जानवर फसल को रौंद रहे हैं। किसान को न तो एमएसपी मिल रही है और न ही उनकी आय दुगनी हो रही है। भाजपा राज में अन्याय, अत्याचार बढ़ गया है। 2022 में श्री अखिलेश यादव की सरकार आएगी तभी हर वर्ग को न्याय मिलेगा।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता डा.आशुतोष वर्मा ने कहा कि आम जनता में वर्तमान प्रदेश सरकार के विरुद्ध पर्याप्त गुस्सा है। प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में लिखे वायदों को पूरा नहीं किया और किसानों की आय दोगुना करने की बात आज भी कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा से किसानों के हित में काम किया है। किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं की चर्चा की है और उसे साकार रुप दिया हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के नेतृत्व में 29 अगस्त से निकली किसान-नौजवान पटेल यात्रा का आज पहला चरण पूरा हुआ। प्रदेश के 46 जिलों में जाने वाली किसान नौजवान पटेल यात्रा का एक चरण समाप्त हुआ है और दूसरा चरण 08 सितम्बर को बस्ती जिले से शुरु होगा। इसी तरह से सात चरण में यात्रा चलने वाली है। सातवें चरण में आखिरी कार्यक्रम 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रयागराज में होगा।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के नेतृत्व में निकली किसान-नौजवान पटेल यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से ये तो निश्चित है कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रभावी माहौल बनना शुरू हो गया है।