Breaking News

देश के इन राज्यों से कोरोना वायरस को लेकर आई ये बड़ी खबर

नयी दिल्ली, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 1352 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 586, महाराष्ट्र में 509 और बिहार में 411 सक्रिय मामले बढ़े है। इसके अलावा मणिपुर में 134, मिजोरम में 16, नागालैंड और अंडमान में पांच-पांच तथा हरियाणा और हिमाचल में तीन-तीन सक्रिय मामले बढ़े है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 54,044 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76.51 लाख हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 7.40 लाख सक्रिय मामले हैं और अब तक 67.95 लाख लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार………183……..3902……56

आंध्र प्रदेश ………….33396…..749667…6481

अरुणाचल प्रदेश…….2712…….11035……31

असम……………….26775……174414…..884

बिहार………………..11348……195046…1011

चंडीगढ़ ……………..810……….12724…..209

छत्तीसगढ़…………25709…….137986…1584

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव …….39…………3153……..2

दिल्ली……………23922……..306447…6081

गोवा …………….3201……….37275…..555

गुजरात ………..14245………143790…3651

हरियाणा………..10078………140436….1660

हिमाचल प्रदेश..2596…………16487……274

जम्मू कश्मीर…8124………….79434….1397

झारखंड……..6180………….90385……849

कर्नाटक…..103964……..662329……10608

केरल …….92023………260243……..1206

लद्दाख ………841………..4787…………67

मध्यप्रदेश….12507…….146860……..2811

महाराष्ट्र……174775….1392308……42453

मणिपुर …….3882……..12059………..121

मेघालय ……2020…….6497………….76

मिजोरम …….145………2165………….0

नागालैंड…….1658……..6334…………28

ओडिशा…….18885….252197……..1168

पुड्डुचेरी……..4101…….28774………577

पंजाब ……..4895…….119658……4037

राजस्थान…20254……155095……1774

सिक्किम…..254……….3326……….63

तमिलनाडु…36734…646555……10741

तेलंगाना……20449…204388…….1287

त्रिपुरा………2455……27013……..332

उत्तराखंड…5364……..52291…….946

उत्तरप्रदेश..30416……422024…..6714

पं बंगाल..35170……287707……6180

कुल……740090…6795103…115914