Breaking News

शौचालय की दीवारें सपा के झंडे के रंग में रंगी, समाजवादी भड़के?

लखनऊ, एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी के ध्वज के रंगो में शौचालय की दीवारों को रंगने से समाजवादियों मे आक्रोश व्याप्त हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर के रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंग दिया गया है। शौचालय की दीवारों पर समाजवादी पार्टी के ध्वज के रंगो लाल और हरे रंग की टाईल्स लगाई गई है। जिसे देखकर समाजवादियों मे गुस्सा व्याप्त हो गया है।

समाजवादी पार्टी की आधिकारिक वेबसाईट पर समाजवादी पार्टी के ध्वज के रंगो में रंगे शौचालयों की फोटो प्रदर्शित कर इस कृत्य पर बीजेपी सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुये इसे तत्काल बदले जाने की मांग की गई है।

“दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना!एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगो का अपमान घोर निंदनीय।संज्ञान ले हो कार्रवाई, तत्काल बदला जाए रंग।

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबर्दस्त प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है।