Breaking News

बिहार में जदयू नेता समेत दो लोगों को अपराधियों ने मारी गोली

आरा, बिहार में भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय सचिव समेत दो लोगों को गोली मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जदयू नेता प्रिंस सिंह बजरंगी पर जगदेव नगर इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले में जदयू नेता समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान तीस वर्षीय मिथुन कुमार के रूप में की गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।