Breaking News

अज्ञात लोगों ने आधारकार्ड बनाने की किट और कैमरे चोरी कर लोकसेवा केन्द्र में लगाई आग

रायसेन, मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा में स्थित लोक सेवा केंद्र में अज्ञात लोगाें ने आधार कार्ड बनाने की किट और कैमरें चोरी करने बाद आग लगा दी, जिससे लाखों रूपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

उदयपुरा पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि लोकसेवा केन्द्र में कल देर रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इससे लोकसेवा केन्द्र को लगभग छह लाख रूपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

लोकसेवा केंद्र का पूरा रिकॉर्ड जल गया है। आग लगाने से पहले केन्द्र से आधारकार्ड बनाने की किट और कैमरे भी चोरी कर लिए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।