Breaking News

यादव महासभा में राष्ट्रीय स्तर पर यूपी का दबदबा बढ़ा, प्रदेश इकाई ने किया स्वागत

लखनऊ, यादव समाज की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा मे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने से यूपी का दबदबा बढ़ गया है। यादव महासभा की  उत्तर प्रदेश इकाई ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर पदाधिकारियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम मे विशेष रूप से आमंत्रित पदाधिकारियों ने शिरकत की।
 यादव महासभा के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख समाजसेवी व राष्ट्रपति पदक से सम्मानित प्रमोद चौधरी को अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर सम्मानित किया गया। यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव ने प्रमोद चौधरी को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव ने स्वागत भाषण मे कहा कि प्रमोद चौधरी जी को अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने से प्रदेश के यादव समाज मे खुशी की लहर दौड़ गई है। चौधरी जी जमीन से जुड़े हुये समाज सेवी हैं, जिसका लाभ यादव महासभा की प्रदेश इकाई को निश्चित तौर पर मिलेगा।
प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने कहा कि यादव महासभा को इस समय प्रमोद चौधरी जी जैसे नेतृत्व की जरूरत थी जो अब पूरी हो गई है। उपाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि अब यादव समाज की समस्याओं के निराकरण को गति मिलेगी। कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि ये प्रदेश के लिये सौभाग्य की बात है। वरिष्ठ पत्रकार काशी प्रसाद यादव ने प्रमोद चौधरी के लंबे समय से यादव महासभा से जुड़े रहने का जिक्र करते हुये कहा कि उनके अनुभवों का निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।
पूर्व गन्ना आयुक्त राममूर्ति सिंह ने पूर्व नियोजित योजना के तहत कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके लिये कोर कमेटी का गठन करने की मांग की।महासभा के लखनऊ के नगर अध्यक्ष व पूर्व सभासद दिनेश यादव ने महासभा के लखनऊ कार्यालय के लिये लखनऊ के प्रत्येक वार्ड से 5000 रूपये का आर्थिक सहयोग दिलाने का दावा किया। लखनऊ मे कुल 110 वार्ड हैं। उन्नाव के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जगदीश यादव ने बताया कि न्यायपालिका मे कोलेजियम सिस्टम के द्वारा किस तरह पिछड़े दलितों की हकमारी की जा रही है।
 यादव महासभा के प्रमुख प्रवक्ता अनुराग यादव ने लखनऊ मे यादव महासभा का अपना प्रदेश कार्यालय बनाये जाने की मांग करते हुये कहा कि प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी से उम्मीद है कि उनके सहयोग से 2021 मे लखनऊ मे यादव महासभा का अपना मुख्यालय होगा।
  प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने  प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, इसमें आप सबका सहयोग अपेक्षित है। प्रमोद चौधरी ने बताया कि पूर्व मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालते ही  राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी 75 जिला इकाईयों के पुनर्गठन करने का निर्णय लिया और लखनऊ मे प्रदेश कार्यालय की स्थापना कर बड़ा कार्य किया ।उन्होने उत्तर प्रदेश इकाई को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव सी0एल0 यादव ने किया।इस अवसर पर एस पी यादव, सीपी सिंह यादव, पत्रकार नरेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, सुधीर यादव , डा0 रश्मि यादव, मधु यादव, मनोरमा यादव, मंजू यादव आदि उपस्थित रहे।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर यूपी के उदय प्रताप सिंह यादव मनोनीत किये गयें हैं और अब  प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के पद पर  प्रमोद चौधरी को मनोनीत किया गया है।  दोनों ही लोग उत्तर प्रदेश से हैं। इस तरह अब अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा मे राष्ट्रीय स्तर के टाप दो पदों पर यूपी के पदाधिकारियों का मनोनयन हो जाने से राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का दबदबा बढ़ गया है।