Breaking News

यूपी: हर्ष फायरिंग में चार महिलायें घायल

कौशांबी, उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तिलकोत्सव में की गई हर्ष फायरिंग में चार महिलाएं घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वैश काटी गांव में एक तिलकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था जिसमें वर वधु दोनों पक्ष के लोग एकत्रित थे। तभी एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दिया जिसमें चार महिलाओं को छर्रे लग गए और घायल हो गई।

उन्होने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती करा दिया है।