Breaking News

मध्यप्रदेश सरकार ने किये इन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

भोपाल,  मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के आठ वरिष्ठ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज रात जारी आदेश के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजीव टंडन को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश भोपाल का प्रभारी महानिदेशक बनाया है।

घर से दूर मजदूरों के लिये हुये, विशेष व्यवस्था के निर्देश

वहीं आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के मध्यप्रदेश भोपाल प्रभारी महानिदेशक सुशोभन बनर्जी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जे एनपीए सागर का दायित्व सौपा गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल एस डब्ल्यू नकवी को पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सौपी गयी है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, किसको क्या मिला ?

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय भोपाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक एवं मुख्यमंत्री के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी प्रज्ञा ऋचा को पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक बनाया गया है।

आदर्श कटियार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक भोपाल को पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता का दायित्व सौपा गया।

लॉक डाउन से सर्वाधिक प्रभावित दिहाड़ी मजदूर, पैदल ही निकले गांव को

इसके साथ ही डी सी सागर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आपदा प्रबंधन एवं होमगार्ड भोपाल को पूर्व में जारी पदस्थापना आदेश में संशोधन कर यथावत रखा गया है।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल मकरन्द देऊस्कर को मुख्यमंत्री का विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है।

जेल मे कैदियों से मुलाकात बंद होने से, परिजनों में छाई मायूसी