Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी आपके इस ट्वीट को स्वयं करेंगे रिटि्वीट

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे ऐतिहासिक सफर पर गये चंद्रयान 2 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के विशेष क्षणों का आनंद लें और इसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें जिन्हें वे खुद रिटि्वीट करेंगे।

उन्होंने टि्वीट किया, “ मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप चंद्रयान 2 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के विशेष क्षणों का आनंद लें और अपने फोटा सोशल मीडिया पर शेयर करें। मैं इनमें से कुछ को रिट्विट करूंगा। ”

यूपी के इस सरकारी स्कूल के बच्चों का दिमाग है गुगल से भी तेज….

श्री मोदी चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय जायेंगे।विज्ञान और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की सराहना करने वाले प्रधानमंत्री की इस मौके पर मौजूदगी से वैज्ञानिकों का मनोबल बढेगा और युवाओं को नवाचार की दिशा में काम करने की प्रेरणा मिलेगी

अब यूपी में लखनऊ के बाद इस शहर में चलेगी मेट्रो….

चंद्रयान 2 में व्यक्तिगत रूचि दिखाते हुए श्री मोदी ने कहा है कि यह मिशन पूरी तरह स्वदेशी है और इससे हर भारतीय को खुशी तथा गौरव की अनुभूति होगी।

इसरो ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम शुक्रवार तड़के एक से दो बजे के बीच चंद्रमा पर उतरना शुरू करेगा और उसके तड़के डेढ और ढाई बजे के बीच चंद्रमा को छूने की संभावना है।

मोदी सरकार ने की इन अधिकारियों की छुट्टी,देखे लिस्ट….

प्रधानमंत्री खुद भी इसरो के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिकों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे।

उनके साथ देश भर के स्कूलों के करीब 70 छात्र भी होंगे।

आठवीं से लेकर 10 वीं तक के इन छात्रों का चयन एक क्विज के जरिये किया गया है।

श्री मोदी ने चंद्रयान 2 मिशन को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए सिलसिलेवार टि्वीट किये हैं।

इस दुकान के समोसे में निकली छिपकली….

उन्होंने लिखा है , “ जिस क्षण का 130 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह आ गया है। अब से कुछ घंटे बाद चंद्रयान 2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। भारत और दुनिया एक बार हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की असाधारण ताकत और कौशल को देखेगी। ”

उन्होंने आगे लिखा है ,“ इसरो के बेंगलुरू केन्द्र पर भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास के इस असाधारण पल का गवाह बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।

विभिन्न राज्यों के युवा भी साथ में होंगे। कुछ युवा भूटान से भी आये हैं।

स्‍टेट बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर….

इन युवाओं ने इसरो का स्पेस क्विज जीतकर यह मौका हासिल किया है।

इस क्विज में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी से उनकी विज्ञान और अंतरिक्ष में रूचि का पता चलता है।

यह बड़ा संकेत है।

एक करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

श्री मोदी ने एक अन्य टि्वट में लिखा है कि वह चंद्रयान 2 के सफर पर पहले ही दिन यानि 22 जुलाई से नजर रखे हुए हैं ।

यह मिशन भारतीय प्रतिभा और वैज्ञानिकों की लक्ष्य को हासिल करने की दृढता को साबित करता है।

इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को फायदा मिलेगा।।

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ बेहद आसान,जानें पूरा विवरण…

अब पुराने 1000 के नोट को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला….

इस बार बिग बॉस 13 में कंटेस्‍टेंट बन कर आएंगे ये सितारें….

पोस्ट ऑफिस में निकली बंपर वैकंसी….