Breaking News

अखिलेश के जनता दरबार में भगदड़, कई लोग हुए चोटिल

akhilesh

लखनऊ/इटावा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने गृह जनपद इटावा में परिवार के साथ दीपावली मनाने पहुंचे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों के बीच जाकर उनकी शिकायते सुनीं। गेस्ट हाउस में लोगों से मुलाकात के दौरान हजारों की भीड़ में भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को इटावा स्थित सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव को लोगों से मिलना था। मिलने के लिए आने वाले लोग अपने साथ अर्जियां भी लेकर आए थे। इसी बीच जब गेस्ट हाउस का गेट खोला गया तो मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर चढ़कर भागने लगे। इसमें कई लोग घायल हो गए। लोग इसे प्रशासन की चूक मान रहे हैं। इस भगदड़ में मीडियाकर्मियों के साथ कुछ गांववाले भी घायल हुए हैं। धक्का मुक्की में घायल हुए एक बुजुर्ग का सर फट गया है। बुजुर्ग का नाम बलवीर सिंह बताया जा रहा है।  इससे पहले अखिलेश अपने घर पर ही थे और घर पर ही उन्होंने कई लोगों के साथ मीटिंग की थी। अखिलेश की मीटिंग में कई युवा लोग नजर आए जबकि बुजुर्गों की संख्या कम थी। लेकिन उसके बाद अखिलेश घर के पीछे के गेट से निकलकर गेस्ट हाउस पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com