अखिलेश यादव ने चुनाव को लेकर जाहिर की शंका, कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी ने विधानसभा चुनावों नतीजों को लेकर गंभीर आरोप लगायें हैं। उन्होने निकाय चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्ता को सतर्क रहने की हिदायत दी है। अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय, लखनऊ में नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
ये क्या किया हार्दिक पटेल ने अखिलेश यादव के साथ?
भाजपा सरकार से त्रस्त जनता, समाजवादी प्रत्याशियों को जितायेगी-अखिलेश यादव
सपा ने सभी मेयर प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की, देखिये किसकी कितनी हिस्सेदारी ?
अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आज भी किसी को भरोसा नहीं है। उसमें साजिश की बू-आती है। इसलिए चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्ता को सतर्क रहना है। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें क्योकि उत्तर प्रदेश का संदेश राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण होगा। इन चुनावों से हम सन् 2019 के लक्ष्य के करीब भी पहुंच सकते हैं।
सपा ने लखनऊ में शेष पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की…..
बीएसपी ने अपने लखनऊ पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की…..
प्रद्युम्न मर्डर केस में सीबीआई ने किया नया खुलासा……….
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली की सरकार के 4 वर्ष और उ0प्र0 की सरकार के 8 महीने बिना किसी उपलब्धि के बीत गए। भाजपा की क्या दिशा है यह भी तय नहीं है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा का बस एक मात्र उद्देश्य समाजवादी सरकार के कार्यों को बर्बाद करना और अखिलेश यादव के विरूद्ध दुष्प्रचार करना है।
नोटबंदी पर सर्वे: PM मोदी के दावों की खुली पोल- जनता त्रस्त, सरकार थी मस्त
आगामी विधानसभा चुनावों में, फेसबुक निभायेगा ये बड़ी जिम्मेदारी….
यूपी – खनन के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी
अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनावों में बहुमत से जीत के लिए कार्यकर्ता हर मतदाता तक समाजवादी सरकार के कामों का ब्यौरा लेकर पहुंचे। हमारा काम बोलता है। हमें जरा भी आलस्य नहीं करना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के पांच वर्ष का हर पल विकास और जनहित के किए समर्पित रहा है। कार्यकर्ता समाजवादी सरकार की पांच वर्ष की तमाम उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के साथ बूथ और वार्ड का इंतजाम फूलफ्रूप तरीके से करें।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आदत जनहित में काम करने की नहीं है। भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के दुष्परिणाम देश को भोगने पड़ रहे हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, सभी बेहाल हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। नियम है कि काम से जीवन बदलता है किन्तु भाजपा की राज्य सरकार बसों और भवनों का रंग बदलना ही अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है। कानून व्यवस्था चैपट है।




